Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, चीन की लैब से फैला पूरी दुनिया में कोरोना, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

Webdunia
सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (09:35 IST)
वॉशिंगटन। पूरी दुनिया में भारी तबाही मचाने वाले कोरोनावायरस (Coronavirus) की उत्पत्ति आखिर हुई कहां से? इस सवाल के बीच अमेरिकी ऊर्जा विभाग की खुफिया रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है कि वायरस की उत्पत्ति चीन की लैब से ही हुई थी। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में 70 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी ऊर्जा विभाग की खुफिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि कोरोनावायरस एक चीनी प्रयोगशाला से लीक होने के बाद फैल गया। रविवार को यह रिपोर्ट व्हाइट हाउस और अमेरिकी संसद के प्रमुख सदस्यों को सौंपी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि एजेंसी के पास काफी वैज्ञानिक विशेषज्ञता है।हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोपनीय रिपोर्ट को पढ़ने वाले लोगों के अनुसार ऊर्जा विभाग ने कम आत्मविश्वास के साथ अपना निष्कर्ष दिया है।

वहीं एफबीआई भी वर्ष 2021 की अपनी एक रिपोर्ट में इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि कोरोना महामारी एक प्रयोगशाला रिसाव का परिणाम थी। एजेंसी ने हालांकि अपने निष्कर्ष के पीछे कोई ठोस सबूत नहीं दिया था। दूसरी ओर राष्ट्रीय खुफिया पैनल सहित 4 अन्य एजेंसियों का मानना है कि कोरोनावायरस की उत्पत्ति प्राकृतिक रूप से हुई, जबकि 2 एजेंसियां इस मामले में किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कोरोना के कारण दुनियाभर में 70 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई और पूरी दुनिया कुछ समय के लिए ठप हो गई थी।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख