khatu shyam baba

UP : हरियाणा से लाए गए 2224 लोग गृह जनपद में क्वारंटाइन किए गए

अवनीश कुमार
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (17:50 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी से प्रदेश की जनता को सुरक्षित करने के लिए रात-दिन एक कर टीम 11 के साथ काम कर रहे हैं। 
 
अन्य प्रदेशों में फंसे उत्तरप्रदेश के श्रमिक व मजदूरों को लेकर भी मुख्यमंत्री के बेहद चिंतित हैं। कुछ दिन पहले ही कोटा से उत्तरप्रदेश के छात्रों को बसों के द्वारा लाकर सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें उनके गृह जनपद में क्वारंटाइन किया है तो अब अन्य प्रदेशों में फंसे उत्तरप्रदेश के मजदूरों को भी उत्तरप्रदेश लाने की मुहिम तेज कर दी है। इसके चलते आज हरियाणा में फंसे 2224 श्रमिक व मजदूरों को बसों के द्वारा सुरक्षित उत्तरप्रदेश लाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी को स्वास्थ विभाग की देखरेख में क्वारंटाइन कर दिया गया है। 
 
इसकी पुष्टि करते हुए प्रेस वार्ता के दौरान अपर मुख्य सचिव गृह और सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश को लेकर हरियाणा में फंसे उत्तरप्रदेश के श्रमिक व मजदूरों को 82 बसों के जरिए 2224 लोग उत्तरप्रदेश लाया गया है।  
 
इसी तरह अन्य राज्यों में भी उत्तरप्रदेश के मजदूरों व श्रमिकों को लाने की व्यवस्था कर दी गई है और जल्द ही सभी मजदूर व श्रमिक को उनके गृह जनपद पहुंच जाएंगे, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सभी श्रमिक व मजदूरों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उन्हीं के गृह जनपदों में क्वारंटाइन किए जाएंगे। 
 
इस दौरान उनके परिजनों को कोई परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा जाएगा। सभी की उचित व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह अन्य राज्यों से भी लोगों को लाया जा रहा है। सभी को उन्हीं के गृह जनपद में क्वारंटाइन किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

Bengal Election 2026: बीजेपी ने कसी कमर, 111 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी; रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल पर फिर खेला दांव

Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 2497 अंक फिसला, Nifty भी 776 अंक लुढ़का

Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार

सभी देखें

नवीनतम

Top News : हाइफा पर ईरानी हमला, नेतन्याहू का बड़ा बयान—क्या खत्म होने की कगार पर ईरान?

इजराइली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान: 'हम जीत रहे हैं, ईरान खत्म हो रहा है'

इजराइल की हाइफा तेल रिफाइनरी पर ईरान का हमला, उठा धुएं का गुबार

US-Iran war : ईरान ने किया US के F-35 फाइटर जेट पर हमले का दावा, अमेरिका ने बताया इमरजेंसी लैंडिंग

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

अगला लेख