Hanuman Chalisa

Uttar Pradesh Coronavirus Update : उत्तरप्रदेश में Corona के 4600 नए मामले, 55 और मरीजों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (21:12 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 4600 नए मामले सामने आए जबकि 55 और मरीजों की मौत हो गई। 92,526 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 2335 हो गई है। 96,106 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक करीब 36 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 50,426 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 23,861 लोग घर पर पृथक-वास में हैं।

प्रसाद ने बताया कि 92,526 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 2335 हो गई है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,45,287 हो गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 96,106 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक करीब 36 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जो मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से 70.22 फीसदी मरीज 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जबकि 8.34 प्रतिशत मरीज 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

उन्होंने बताया कि निगरानी का कार्य लगातार चल रहा है और अब तक 1.72 करोड़ घरों में 8.68 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख