Hanuman Chalisa

Uttar Pradesh Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 95 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (02:55 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 95 लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य में इस वायरस से एक दिन में होने वाली मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 95 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 11 मौतें लखनऊ में हुई हैं।
 
इसके अलावा कानपुर में 9, आजमगढ़ में 7, प्रयागराज और बहराइच में 5-5, वाराणसी, गोरखपुर और गाजीपुर में चार-चार, झांसी, मुरादाबाद, मेरठ और पीलीभीत में तीन-तीन, सहारनपुर, कुशीनगर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, फतेहपुर, अमेठी और महोबा में दो-दो तथा हमीरपुर, श्रावस्ती, आंबेडकर नगर, फर्रुखाबाद, रायबरेली, मैनपुरी, मथुरा, सुल्तानपुर, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, बस्ती, शाहजहांपुर, आगरा, देवरिया, अलीगढ़, जौनपुर, बलिया और बरेली में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। प्रदेश में अब तक कोविड-19 संक्रमित 2733 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 के 4991 नए मामले सामने आए हैं। लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 796 नए मामले सामने आए हैं। उसके बाद कानपुर नगर में 348, प्रयागराज में 319, गोरखपुर में 186, वाराणसी में 145, इटावा में 129, देवरिया में 119 और अलीगढ़ में 106 नए मामले सामने आए हैं।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान 5863 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए। राज्य में इस समय कोविड-19 संक्रमण के 48511 मामले उपचाराधीन हैं। अब तक 121090 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख