Hanuman Chalisa

UP Corona Update : उप्र में कोरोनावायरस से 74 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5,716 नए मामले

Webdunia
गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (00:08 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 (COVID-19) संक्रमित 74 और लोगों की मौत हो गई तथा 5,716 नए रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 74 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 3,616 हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में कोरोनावायरस के 5,716 नए मामले सामने आए है। राज्य में इस समय 56,459 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 18,1364 लोग कोरोनावायरस से पूरी तरह उबर चुके हैं।
 
प्रसाद ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 संक्रमित जितने भी लोगों की मौत होती है, उनकी मृत्यु को कोविड-19 के कारण हुई मौतों में शामिल किया जाता है लेकिन हर बार यह जरूरी नहीं होता कि हर एक मृत्यु का कारण कोरोनावायरस ही हो।
 
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमित लोगों में से कई लोग दिल या गुर्दे के मरीज होते हैं या फिर किसी को मस्तिष्क पक्षाघात होता है लेकिन यह प्रोटोकॉल है कि अगर मृतक कोविड-19 संक्रमित है तो उसकी मौत को कोरोनावायरस के कारण हुई मौत माना जाता है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सोमवार को प्रदेश में 1,36,240 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 59,13,584 नमूनों की जांच की जा चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

मीनाक्षी नटराजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा चुनाव लड़ने का अधिकार, भोपाल से दिल्ली तक सड़क पर कांग्रेस

ट्रंप की 'दोस्ती' पर उठे सवाल, अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर कैसी है भारत की प्रतिक्रिया?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी के खिलाफ बड़ी बगावत की इनसाइड स्टोरी

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 1500 मेधावी छात्रों का किया सम्मान

पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा झटका! अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतने लीटर तेल

अगला लेख