Hanuman Chalisa

COVID-19 : उत्तर प्रदेश में Corona से 6 और मरीजों की मौत, 1 हजार से अधिक नए मामले

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (17:48 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से 6 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8779 तक पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में गत 3 महीने में पहली बार 24 घंटे में 1 हजार से अधिक संक्रमण के मामले आए हैं।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस से संक्रमण के 1,032 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि राज्‍य ने तीन माह बाद एक हजार का आंकड़ा पार किया है।

प्रसाद के मुताबिक, प्रदेश में 5,824 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें 3,383 मरीज गृह पृथकवास में रहकर उपचार करा रहे हैं, जबकि 134 का निजी और बाकी का सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 5,96,698 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। प्रसाद के मुताबिक, राज्य में अब तक 6,11,301 लोगों के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने कहा कि एक अप्रैल से, 45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की 54 लाख से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 10 साल बाद बदला राज: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी ने गले लगाकर दी बधाई

लखीमपुर खीरी में सुबह-सुबह मौत का तांडव: ट्रक और मैजिक की भीषण भिड़ंत में 9 मजदूरों की मौत

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

अगला लेख