Dharma Sangrah

बंगाल में फांसी पर लटका पाया गया BJP कार्यकर्ता, भाजपा टीएमसी में छिड़ा वाकयुद्ध

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (17:38 IST)
मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति को अपने घर के पास फांसी पर लटका पाया गया जिससे क्षेत्र में मतदान से पहले तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाल मोहन सोरेन का शव सल्बोनी थाना क्षेत्र के बागमारी में उसके घर के पास एक जंगल में पाया गया। भाजपा ने सोरेन को अपना समर्थक बताया है।

ALSO READ: Bengal Assembly Elections: बंगाल में छठे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
 
भाजपा ने दावा किया कि सोरेन की तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने कथित तौर पर जामुन के पेड़ से लटकाकर हत्या कर दी। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वे रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि कर सकते हैं कि क्या यह आत्महत्या है या हत्या?
 
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शमित दास ने कहा कि टीएमसी ने इलाके में शांति भंग करने के लिए अनंत को मार डाला और उसके शव को पेड़ से लटका दिया। उसने मतदाताओं और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान से पहले धमकाया। तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया जिसने कहा कि भाजपा एक मौत पर राजनीति कर रही है।
 
मेदिनीपुर शहर के टीएमसी अध्यक्ष बिस्वनाथ पांडब ने कहा कि हमें इस बारे में कुछ नहीं पता। किसी व्यक्ति की मौत हुई है और भाजपा ने तुरंत इस पर राजनीति करना शुरू कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस का इस तरह की किसी भी घटना से कोई संबंध नहीं है। इस घटना ने शनिवार को पहले चरण के मतदान से पहले क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, जारी किया F-18 पर हमले का वीडियो, 26 मार्च की बड़ी खबरें

Israel Iran War : ईरान ने पलटा पासा! अमेरिका के सामने रखीं 5 शर्तें, क्या थम जाएगा महाविनाशकारी युद्ध?

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

One vengeance for all : क्या ईरान ने AI वीडियो से बताए मंसूबे, कहा- एक बदला सबसे, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

अगला लेख