Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश में Corona संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत, 3290 नए मामले आए सामने

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (23:09 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित 14 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 3290 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 14 और संक्रमितों की मौत होने के बाद अब तक मरने वालों का आंकड़ा 8850 तक पहुंच गया, जबकि 3290 नए संक्रमितों के मिलने से प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,25,923 हो गई है।

राज्‍य में मिले पिछले 24 घंटे में 750 मरीजों को उपचार के बाद घर भेजा गया है। अब तक 6,00,577 संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में इस समय 16,496 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ा है जिससे 24 घंटे में लखनऊ में 1,041 नए मामले पाए गए हैं। लंबे समय बाद लखनऊ में एक ही दिन में पाए गए संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार हो गई है।

इसके अलावा, इसी अवधि में प्रयागराज में 299, वाराणसी में 226 और कानपुर नगर में 171 नए संक्रमित मिले हैं। इस अवधि में लखनऊ में छह संक्रमितों की मौत हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में कुल 1.66 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई, जबकि अब तक कुल 3.52 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक कुल 64,28,227 टीके की खुराक दी जा चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

अगला लेख