Hanuman Chalisa

UP और Delhi में आज से लागू Unlock, कहीं खुले सिनेमा हॉल तो कहीं स्टेडियम खोलने की अनुमति

Webdunia
सोमवार, 5 जुलाई 2021 (07:15 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोविड-19 की नियंत्रित होती स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार आज से कुछ और रियायत देने जा रही है जिनके तहत सिनेमाघरों को भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। स्कूल अभी भी बंद रहेंगे।
 
उत्तरप्रदेश के मुख्‍य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने नए दिशा-निर्देश जारी किए। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्‍थी ने बताया कि सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप खोलने का निर्णय सरकार ने लिया है। उन्होंने बताया कि राज्‍य में निषिद्ध क्षेत्र को छोड़कर शेष स्थानों में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियम सोमवार से सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) तक खोलने की अनुमति दे दी गई है।
 
उन्होंने बताया कि स्‍वीमिंग पुल पूर्व की भांति अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्‍त संस्थानों में मुख्य द्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और सेनेटाइजर के साथ कोविड हेल्‍प डेस्‍क स्थापित किया जाएगा तथा मास्‍क, दो गज की दूरी जैसे आवश्यक नियमों का अनुपालन अनिवार्य होगा।
 
दिल्ली में स्टेडियम फिर खुले : दिल्ली सरकार ने भी स्टेडियम और खेल परिसरों को बिना दर्शकों के खोलने की इजाजत दे दी है. डीडीएमए की ओर से रविवार को जारी आदेश के मुताबिक स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने के दौरान कोविड-19 से जुड़ी एसओपी और अन्य दिशानिर्देंशों का कड़ाई के साथ पालन जरूरी होगा। 
 
आदेश में कहा गया कि सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल, स्पा, स्कूल और कॉलेज, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य तरह के समागमों पर पहले की तरह रोक जारी रहेगी. वहीं, दिल्ली मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन की बसों का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन होता रहेगा।
 
दिल्ली में कोरोना केस लगातार कम हो रहे हैं और ऐसे में हालात अब सुधर रहे हैं, लेकिन कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी के निर्देश भी दिए गए हैं। पिछले हफ्ते डीडीएमए ने जिम और योग संस्थानों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही बारात घरों और होटलों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शादी समारोह आयोजित करने की इजाजत दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख