Hanuman Chalisa

उत्तराखंड की राज्यपाल कोरोनावायरस से संक्रमित, डॉक्टर्स की निगरानी में आइसोलेट

Webdunia
सोमवार, 23 नवंबर 2020 (10:49 IST)
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी राज्यपाल ने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की और बताया कि उन्हें इस बीमारी के लक्षण नहीं हैं और न ही उन्हें कोई परेशानी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।
ALSO READ: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 91 लाख के पार, बीते 24 घंटों में 44 हजार से ज्यादा नए मामले, 511 की मौत
राज्यपाल ने हाल में उनके संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने और अपनी जांच करवाने का आग्रह भी किया है। कल शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनसे राजभवन में मुलाकात की थी। इस बीच यहां राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्यपाल 1 सप्ताह के अवकाश पर आगरा गई थीं, जहां से वे शुक्रवार की शाम को राजभवन लौटी थीं।
 
चूंकि शनिवार और रविवार अवकाश था और राजनिवास और राज्यपाल सचिवालय के परिसर काफी दूर और अलग हैं इसलिए उनका किसी अधिकारी या कर्मचारी से कोई संपर्क नहीं हुआ है और इसलिए राज्यपाल सचिवालय सामान्य रूप से कार्य करेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

ईवी स्कूटी से भीमनगर पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने खेत जोता, कहा- किसानों का समर्पण देश की खाद्य सुरक्षा का आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्यप्रदेश

सासन गीर और गिरनार जंगल सफारी 4 महीने के लिए बंद; 15 अक्टूबर तक नहीं दिखेंगे एशियाई शेर

LIVE: अमेरिका ईरान डील से इजराइल नाराज, भारतीय शेयर बाजार में उछाल

अगला लेख