Hanuman Chalisa

Corona Omicron News : ओमिक्रॉन से अलग, डेल्‍टा से अलग... क्‍या दो महामारियां साथ चल रही हैं? दिग्‍गज वायरोलॉजिस्‍ट ने दिए सबूत

Webdunia
रविवार, 16 जनवरी 2022 (17:00 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की गुत्‍थी उलझती जा रही है। दो महामारियों के साथ-साथ चलने की बात की जाने लगी है।

विषाणु विज्ञानी डॉ. टी. जैकब जॉन ने कहा है कि ओमिक्रॉन कोविड-19 महामारी से कुछ अलग है और इसलिए यह माना जाना चाहिए कि 2 महामारियां साथ-साथ चल रही हैं।

जॉन ने 'पीटीआई' से कहा कि ओमिक्रॉन ‘वुहान-डी 614 जी, अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, कप्पा या म्यू द्वारा उत्पन्न नहीं है और यह सुनिश्चित है।’
ALSO READ: पंजाब कांग्रेस में बगावत, टिकट नहीं मिलने से CM चन्नी के भाई नाराज, निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के ‘सेंटर ऑफ एडवांस्ड रिसर्च इन वायरोलॉजी’ के पूर्व निदेशक जॉन ने कहा कि मेरी राय में, यह अज्ञात वंश का एक प्रकार है, लेकिन यह वुहान-डी614जी से जुड़ा हुआ है ... हम इसे महामारी के आगे बढ़ने के रूप में देखेंगे। डी614जी इस प्रोटीन में एक अमीनो एसिड उत्परिवर्तन को संदर्भित करता है जो दुनियाभर के सार्स-सीओवी-2 वायरस में तेजी से सामान्य हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन कोविड-19 महामारी से कुछ अलग है और इसलिए यह माना जाना चाहिए कि दो महामारियां साथ-साथ चल रही हैं।
ALSO READ: अनुराग ठाकुर बोले- सपा के समाजवाद का असली खेल, या तो प्रत्याशी को जेल या फिर बेल
उन्होंने कहा कि उनके कारण होने वाली बीमारियां भी अलग हैं। एक निमोनिया-हाइपोक्सिया-मल्टीऑर्गन क्षति रोग है, लेकिन दूसरा ऊपरी / मध्य श्वसन रोग है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या तीसरी लहर अपने चरम पर पहुंच गई है क्योंकि कुछ जगहों पर मामले कम होने लगे हैं, जॉन ने कहा कि महानगरों में पहले संक्रमण शुरू हुआ था और पहले खत्म होगा।
 
उन्होंने कहा कि सभी साथ में एक राष्ट्रीय महामारी हैं। कोरोनावायरस के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन से भारत में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर चल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख