Hanuman Chalisa

डोनाल्ड ट्रंप ने किया WHO से नाता तोड़ने का ऐलान, कहा- Corona Virus को लेकर दुनिया को किया गुमराह

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2020 (18:14 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ सभी संबंध समाप्त करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ उन सुधारों को आगे नहीं बढ़ा पाया जिनकी बेहद जरूरत थी।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जब चीन से कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ, तो डब्ल्यूएचओ ने दुनिया को इस बारे में गुमराह किया।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि डब्ल्यूएचओ कोरोना वायरस महामारी की जिम्मेदारी चीन पर डालने में विफल रहा। ट्रंप ने शुक्रवार को चीन को ‘दंडित’ करने के उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि डब्ल्यूएचओ पर चीन का पूरा नियंत्रण है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चूंकि वे बेहद जरूरी सुधारों को आगे नहीं बढ़ा पाए, ऐसे में हम आज से विश्व स्वास्थ्य संगठन से सभी संबंध समाप्त कर रहे हैं और उसके दिए जाने वाले कोष को अन्य वैश्विक और जिम्मेदार संगठनों को स्थानांतरित करेंगे।
 
ट्रंप ने कहा कि दुनिया चीन से इस वायरस पर जवाब चाहती है। इस मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन ने एक ऐसी वैश्विक महामारी फैलाई है जिसमें एक लाख से अधिक अमेरिकियों की जान गई है। राष्ट्रपति ने चीन पर आरोप लगाया कि वह डब्ल्यूएचओ पर दबाव डाल रहा है जिससे इस वायरस के बारे में दुनिया को गुमराह किया जा सके।
 
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के लिए मैदान में हैं। इस महामारी से निपटने के प्रयासों को लेकर ट्रंप की भी लगातार आलोचना हो रही है।

चीन ने अमेरिका के आरोपों को खारिज करते हुए अमेरिकी नेताओं से कहा है कि वे महामारी का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद से नहीं करें। कोरोना वायरस की शुरुआत दिसंबर मध्य में चीन के वुहान शहर से हुई थी।
 
इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दावा किया है कि ट्रंप के इस कदम से इस महामारी को हराने के वैश्विक प्रयासों को झटका लगेगा। डब्ल्यूएचओ को धन उपलब्ध कराने में अमेरिका सबसे आगे है।

डब्ल्यूएचओ के सदस्यता शुल्क और विशेष कार्यक्रमों के तहत स्वैच्छिक रूप से 45 करोड़ डॉलर का योगदान करता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख