कर्नाटक में सामने आया एटा वैरिएंट का पहला मामला, बढ़ी चिंताएं

Webdunia
शनिवार, 7 अगस्त 2021 (21:39 IST)
बेंगलुरु। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया खबरों के मुताबिक कर्नाटक के मंगलौर में कोरोनावायरस के 'एटा' वैरिएंट का मामला सामने आया है। हालांकि यह वैरिएंट नया नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को मंगलौर में एक व्यक्ति कोरोना के एटा वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। इस व्यक्ति ने 4 महीने पहले कतर की यात्रा की थी। राज्य में एटा संस्करण का यह पहला मामला नहीं है।

राज्य के नोडल अधिकारी और कोविड-19 होल जीनोम सीक्वेंसिंग (डब्ल्यूजीएस) समिति के अध्यक्ष ने बताया कि राज्य में पहला एटा वैरिएंट का मामला अप्रैल 2020 में सामने आया था। कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 1610 नए मामले सामने आए और 32 लोगों की मौत हुई।
ALSO READ: 3 में से 1 की जान ले सकता है Coronavirus का अगला वेरिएंट!
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 29,16,927 और मृतकों की कुल संख्या 36,773 हो गई।

विभाग ने बताया कि आज 1640 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिससे संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 28,55,862 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 24,266 है। राज्य में वर्तमान में जहां संक्रमण दर 1.08 फीसदी है, वहीं मृत्यु दर 1.98 प्रतिशत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

GST अधिकारियों ने पकड़ी 1.95 लाख करोड़ रुपए की कर चोरी, अप्रैल-जनवरी के दौरान 25397 मामले आए सामने

महाराष्ट्र का बजट, लाडकी बहिनों के लिए 36000 करोड़ रुपए

PhD छात्रों के लिए खुशखबरी, IIIT दिल्ली ने बढ़ाई फेलोशिप, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

होली का रंग और जुमे की नमाज, क्या बोले UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Real Estate परियोजनाओं की लागत में हुई बढ़ोतरी, CBRE ने जारी की वार्षिक रिपोर्ट

अगला लेख