Hanuman Chalisa

कोरोनायरस महामारी के बीच शिगेला की दहशत, जानिए कैसे होती है बीमारी और क्या हैं बचाव के उपाय

बीजू गोपीनाथन केरल से (वेबदुनिया मलयालम)

Webdunia
सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (21:15 IST)
कोझीकोड। कोरोना महामारी के बीच केरल में एक नई बीमारी सामने आई है शिगेला। राज्य के कालीकट जिले में एक 11 वर्षीय की मौत के बाद केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने आम जनता से शिगेला के बारे में सावधानी रखने की अपील की है। आंत के संक्रमण शिगेला से 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत होने के बाद लोगों के बीच इस नए संक्रमण को लेकर खौफ का माहौल है।
ALSO READ: खुशखबर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान- भारत में कोरोना का बुरा दौर खत्म, जनवरी में किसी भी दिन शुरू किया जा सकता वैक्सीनेशन
कैसे होती है बीमारी : यह बीमारी शिगेला नाम के बैक्टीरिया के कारण होती है। कोई व्यक्ति दूषित पानी पीने, बासी खाना खाने और शिगेला से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहने में से शिगेला बीमारी से संक्रमित हो सकता है। 10 साल से कम उम्र के बच्चों को ज्यादा प्रभावित करती है। बड़े भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। इससे प्रभावित होने वाले लोगों को बुखार पेट दर्द की परेशानी होती है। खूनी दस्त भी हो जाते हैं। एंटीबायोटिक्स दवाओं से इसका असर कम किया जाता है।
 
शिगेला से बचने के लिए डॉक्टर बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह देते हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। विशेषज्ञ संक्रमण के मुख्य स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अभी तक केवल 6 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है और 25 अन्य संक्रमण के संदिग्ध मामले हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि दूषित पानी पीने या बासी भोजन का सेवन करने से व्यक्ति शिगेला संक्रमण की चपेट में आ सकता है।
 
शैलजा ने कहा कि हमने प्रभावित इलाकों में सभी घरों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण पानी और भोजन के जरिए फैल सकता है। अच्छी साफ-सफाई रखने पर इसको फैलने से रोका जा सकता है। 

शिगेला से बचने के लिए स्वच्छता आवश्यक है। भोजन से पहले और शौच के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं। इसे केवल उबला हुआ पानी पीने की आदत डालें। खुले में शौच से बचें। बेबी डायपर का ठीक से निपटान करें। बासी खाना न खाने की चेतावनी भी दी गई है।

खाद्य पदार्थों को ठीक से ढंककर रखें। शौचालय और बाथरूम को समय-समय पर साफ-सुथरा और कीटाणुरहित करें। फलों और सब्जियों का उपयोग धोने के बाद ही करें। लक्षणों वाले लोगों के लिए ओआरएस घोल, नमकीन दलिया पानी का सेवन करना फायदेमंद है। पेयजल स्रोतों को क्लोरीनयुक्त किया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख