Hanuman Chalisa

डब्‍ल्‍यूएचओ ने क्‍यों क‍हा… ठीक हो चुके मरीज फि‍र आ सकते हैं वायरस की चपेट में?

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (18:11 IST)
कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुन‍िया की न‍िगाह डब्‍लूएचओ पर ट‍िकी रहती है, लेक‍िन यह संस्‍था भी रोज नए नए अलर्ट जारी कर रही है।

अब हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने कहा है क‍ि इस बात के कोई प्रमाण नहीं है क‍ि जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, उन्‍हें दोबारा कोराना वायरस नहीं होगा।

दुनियाभर में लाखों लोग कोराना वायरस से संक्रम‍ित हो चुके हैं और कई हजार अपनी जान गंवा चुके हैं, ऐसे में डब्‍लूएचओ का यह बयान हैरान करने वाला है।

दरअसल, डब्ल्यूएचओ ने ट्वीट किया है, ज‍िसमें उसने ल‍िखा है क‍ि 'फिलहाल ऐसे कोई सबूत नहीं है कि जो लोग कोविड19 महामारी से ठीक हो गए हैं और उनके शरीर में ऐंटीबॉडीज हैं वे दूसरी बार संक्रमित होने से बच जाएंगे।' 

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी डब्ल्यूएचओ ने दावा किया था कि कोरोना अभी अपना और ज्‍यादा भयंकर रूप दिखाने वाला है। य‍ह भी कहा गया था क‍ि यह वायरस अभी हमारे साथ लंबे वक्त तक रहेगा। हालांक‍ि डब्‍ल्यूएचओ ने यह बात कुछ देशों में लॉकडाउन में दी जा रही ढील को देखते हुए कही थी।

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा है क‍ि क‍िसी भी देश की सरकार ठीक हो चुके लोगों को इम्युनिटी पासपोर्ट और रिस्क फ्री सर्टिफिकेट न दें, क्योंकि अभी इसकी कोई गारंटी नहीं है क‍ि वे स्‍वस्‍थ्‍य हो गए हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
हालांक‍ि इस चेतावनी के पीछे यह भी हो सकता है क‍ि इसकी आशंका रहती है क‍ि जो लोग ठीक हो गए हैं, वे सावधानी बरतना बंद कर देते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

CM योगी ने जारी किया श्रीराम कथा का भव्य पोस्टर, 1 जून से लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

योगी सरकार की डिजिटल क्रांति: 98.76% आंगनबाड़ी लाभार्थियों का सत्यापित पंजीकरण, पोषण योजनाओं में बढ़ी पारदर्शिता

अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 7 लोग हिरासत में, ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जा सकती थी जान

अगला लेख