कोरोना संक्रमित बेटे को लेकर ऑक्सीजन संयंत्र पर पहुंची महिला, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (09:58 IST)
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में एक महिला कोरोनावायरस से संक्रमित अपने बेटे को लेकर एक ऑक्सीजन संयंत्र पर ही पहुंच गई लेकिन जिला प्रशासन के लोगों ने जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए उसे ऑक्सीजन देने से इंकार कर दिया।

ALSO READ: कोरोनाः क्या है ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, क्या बच सकती है इससे जान
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और महिला के ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को भरवाकर कर उसे वापस भेजा। महिला ने ऑक्सीजन संयंत्र पर पहुंचकर हंगामा किया और कहा कि अगर उसके बेटे को कुछ हो गया तो वह वहीं धरने पर बैठ जाएगी।

 
वीडियो में दिख रहा है कि महिला का बेटा ऑक्सीजन के लिए तड़प रहा है और वह उसकी छाती पर मालिश करते हुए रोती-बिलखती नजर आ रही है। जारचा के थानाध्यक्ष पाल ने बताया कि महिला ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने की जिद कर रही थी। महिला के बेटे की हालत को देखते हुए गैस भरवा दी गई। वह अपने बेटे को लेकर घर चली गई है और उसका घर पर ही इलाज हो रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख