दक्षिण अफ्रीका से लौटी महिला ने तोड़ा क्वारंटाइन का नियम, प्रशासन ने दिखाई सख्‍ती

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (08:08 IST)
चंडीगढ़। दक्षिण अफ्रीका से 2 दिन पहले चंडीगढ़ लौटी एक महिला ने होम क्वारंनटाइन में रहने का नियम तोड़ा और एक पांच सितारा होटल चली गई। इसके बाद प्रशासन ने जोखिम वाले देशों से आए लोगों के लिए कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।
 
केंद्र सरकार ने उन देशों को ‘जोखिम वाली’ सूची में रखा हैं जहां कोविड का नया स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ सामने आया है और उनके लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
 
एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महिला एक दिसंबर को यहां सेक्टर 48-बी स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी पहुंची। इसमें कहा गया है कि दो दिसंबर को उसने पृथक-वास का नियम तोड़ा और शाम को यहां के एक पांच सितारा होटल गई और देर रात होटल से घर वापस जाने के लिए निकली।
 
यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आदेश दिया कि उसके खिलाफ पृथक-वास नियम का उल्लंघन करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य सेवा के निदेशक से होटल के सभी कर्मचारियों की तत्काल आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच कराने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
 
हालांकि आदेश में कहा गया है कि एक दिसंबर को महिला की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव थी और प्रोटोकॉल के मुताबिक, उसकी आठ दिसंबर को दोबारा जांच होनी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख