Hanuman Chalisa

श्रमिक विशेष ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Webdunia
शुक्रवार, 5 जून 2020 (13:45 IST)
भुवनेश्वर। तेलंगाना से विशेष श्रमिक ट्रेन से ओडिशा लौट रही 19 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लगाए गए बंद की वजह से वह तेलंगाना में फंस गई थी।
 
पूर्वी तटीय रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि महिला की पहचान बोलांगीर की थोडीबहल की रहने वाली मीना कुम्भार के रूप में हुई है। वह तेलंगाना के लिंगमपल्ली से बोलांगीर जाने वाली विशेष ट्रेन में सवार थी। महिला ने सुबह में दर्द की शिकायत की।
 
अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के तीतलागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर ने महिला और बच्चे की जांच की और दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद बोलांगीर जिले के स्वास्थ्यकर्मियों की सलाह पर दोनों को तीतलागढ़ के अस्पताल में भेजा गया।
 
ओडिशा में श्रमिक ट्रेन में तीन बच्चों का अब तक जन्म हुआ है। वहीं इस ट्रेन की सेवा शुरू होने के बाद से देश भर में अब तक इन ट्रेनों में 37 बच्चों का जन्म हो चुका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख