मध्य प्रदेश में टीके की दोनों खुराक ले चुकी महिला की कोरोना से मौत, एक सप्ताह में दूसरा मामला

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (17:04 IST)
भोपाल। भोपाल में कोरोनावायरस (Coronavirus) रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाली 54 वर्षीय महिला की कोविड-19 से मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा मामला है जब पूरा टीकाकरण करवाने के बाद भी किसी की कोविड-19 से मृत्यु हो गई।

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रभाकर तिवारी ने शनिवार को कहा कि यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में संक्रमण के कारण एक महिला की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि महिला कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुकी थी।

इस मामले में एम्स की जनसंपर्क शाखा से फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। मृतक महिला के एक संबंधी और भोपाल के एक प्रसिद्ध डॉक्टर ने बताया कि रोगी को 15 नवंबर को कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एम्स, भोपाल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा, महिला की आयु 54 साल थी और गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 12.30 बजे एम्स भोपाल में उनकी मृत्यु हो गई। वह पूरी तरह से स्वस्थ थीं और उन्हें और कोई बीमारी नहीं थी। उन्हें केवल रक्तचाप की हल्की सी समस्या थी जो कि सामान्य है। मृतक महिला के पति मध्य प्रदेश सरकार में डॉक्टर हैं।

इससे पहले रविवार रात को प्रदेश के इंदौर शहर में 69 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु कोविड-19 से हुई थी। उनका भी पूरा टीकाकरण हो चुका था। शुक्रवार शाम तक मध्य प्रदेश में 7,92,999 कोरोना वायरस संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 10,525 की मृत्यु हो चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मप्र को मिले 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, CM मोहन यादव बोले- खुलेंगे आर्थिक समृ‌द्धि और रोजगार के नए द्वार

PM Modi : 'मेक इन इंडिया हथियारों ने आतंक के आकाओं की नींद उड़ा दी', तमिलनाडु में बोले PM मोदी

अंग्रेजी नहीं आती तो पद कैसे संभालेंगे, हाईकोर्ट ने ADM से क्‍यों किया यह सवाल?

UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे समय निर्धारित

अगला लेख