khatu shyam baba

WHO ने दी चेतावनी, Lockdown में ढील देने में जल्दबाजी से बढ़ सकता है Corona virus संक्रमण

Webdunia
मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (14:30 IST)
बैंकॉक। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को सचेत किया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने में जल्दबाजी करने से यह संक्रमण फिर से जोर पकड़ सकता है। डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी ऐसे समय में दी है, जब सरकारें प्रतिबंधों में ढील देकर आर्थिक गतिविधियां चालू करने की योजना बना रही हैं।
ALSO READ: Covid-19 को लेकर WHO प्रमुख की बड़ी चेतावनी, इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है
डब्ल्यूएचओ के लिए पश्चिमी प्रशांत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ताकेशी कासेई ने कहा कि यह ढिलाई बरतने का समय नहीं है, बल्कि हमें निकट भविष्य के लिए जीवन जीने के नए तरीके को लेकर स्वयं को तैयार रखने की आवश्यकता है।
ALSO READ: Lockdown हटाना महामारी का अंत नहीं : WHO
उन्होंने कहा कि सरकारों को वायरस को फैलने से रोकने को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है और लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के अन्य कदमों को धीरे-धीरे हटाया जाना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को स्वस्थ रखने एवं अर्थव्यवस्था को चालू रखने के बीच संतुलन कायम करने की आवश्यकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

आसमान से धरती की ओर बढ़ी तबाही, NASA ने क्या दी चेतावनी, कितना खतरा

CM योगी को सौंपा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लाइसेंस, जल्द शुरू होंगी फ्लाइट्स, पहले चरण में होंगे 1.2 करोड़ यात्री

रसोई गैस के साथ पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक न हो लोग, बोले CM डॉ. मोहन यादव, सप्लाई की निगरानी करेगी 3 सदस्यीय कमेटी

UP में सर्किट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, प्रक्रिया हुई आसान और पारदर्शी

UCC का समय आ गया है, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, मुस्लिम महिलाओं से जुड़ी याचिका पर सुनवाई

अगला लेख