Hanuman Chalisa

योगी आदित्यनाथ ने दिए Coronavirus के खिलाफ रणनीति तैयार करने के निर्देश

Webdunia
गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (17:08 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 तथा संचारी रोग के नियंत्रण के संबंध में अंतररविभागीय समन्वय के माध्यम से समग्र रणनीति तैयार करके उसका प्रभावी क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि हर जनपद में नोडल अधिकारी प्रत्येक दिन इसकी समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि जनपद झांसी, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर नगर तथा प्रयागराज में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
ALSO READ: CoronaVirus : जानिए कैसे पहचानें कोरोना और आम सर्दी-जुकाम के लक्षण को?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जनपदवार नामित किए गए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण अपने प्रभार वाले जनपद में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के विशेष अभियान की निगरानी मुख्यालय से करें।
 
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कोविड-19 तथा संचारी रोगों की रोकथाम, मेडिकल स्क्रीनिंग की कार्यवाही, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन संबंधी कार्य पूरी गति से संचालित किए जाएं। उन्होंने विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान के दौरान छिड़काव व फॉगिंग अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 48 हजार जांच प्रतिदिन की जांच क्षमता अर्जित किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे बढ़ाकर 50 हजार जांच प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत आरटीपीसीआर विधि से 30-35 हजार जांच, ट्रूनैट मशीन से 2-2.5 हजार जांच तथा रैपिड एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से 20-25 हजार जांच प्रतिदिन किए जाएं।
ALSO READ: Coronavirus: ये लापरवाही कहीं ले न डूबे हम सब को!
उन्होंने कहा कि टेली कन्सल्टेंसी द्वारा चिकित्सीय परामर्श को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक करने में इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के साथ-साथ जगह-जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किए जाने पर भी बल दिया।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद झांसी, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर नगर तथा प्रयागराज में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके दृष्टिगत इन जिलों में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस बल को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी सावधानियां बरती जाएं। प्रवर्तन ड्यूटी करने वाले पुलिस कार्मिकों को मास्क, ग्लव्स तथा सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। निषिद्ध क्षेत्र में पुलिस बल को सहयोग प्रदान करने के लिए होमगार्ड तथा पीआरडी के जवानों के साथ-साथ एनसीसी कैडेटों की सेवाएं भी प्राप्त करने पर विचार किया जाए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 एक संक्रामक रोग है जिसे नियंत्रित रखने में साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। इसके दृष्टिगत एल-1 कोविड अस्पताल वहीं बनाए जाएं, जहां स्वच्छता सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख