Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने रौंदा, भारतीय फैंस ने भी लिया बदला

हमें फॉलो करें पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने रौंदा, भारतीय फैंस ने भी लिया बदला
, सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (16:25 IST)
नई दिल्ली। कहते हैं कि जिनके घर शीशे के बने हुए होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। पाकिस्तान फैंस ने ऑस्ट्रेलिया और भारत की सीरीज के बाद भारतीय टीम का ट्विटर पर काफी मजाक उड़ाया था। ( फोटो सौजन्य- ट्विटर)

 
गौरतलब है कि फरवरी मार्च के महीने में ऑस्ट्रेलिया भारत के दौरे पर टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज खेलने आई।  टी-20 सीरीज में तो भारतीय टीम 0-2 से हारी। हैदराबाद और नागपुर में पहले दो वनडे मैच हारने के बाद लगा ऑस्ट्रेलिया टी-20 जैसा प्रदर्शन वनडे में नहीं दोहरा पाएगी। लेकिन पहले रांची में, फिर मोहाली में और अंत में दिल्ली जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने ऐरन फिंच की कप्तानी में भारत को 3-2 से हरा दिया। 
 
तब पाकिस्तानी फैंस ने भारतीय टीम की खूब खिल्ली उड़ाई थी। खासकर तीसरे मैच में जिसमें भारतीय टीम ने भारतीय आर्मी को सम्मान देने के लिए कैमोफ्लेज कैप पहनी थी। उस मैच में पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्लेियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शतक जडा था। 
 
लेकिन पाक ट्रोलों का मजाक अब खुद उन पर ही भारी पड़ गया। 23 मार्च से शुरु हुई पाक ऑस्ट्रेलिया की 5 वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक भी मैच जीतने नहीं दिया। अब मजे लेने की बारी भारतीय क्रिकेट फैंस की थी। पढिए कुछ ट्वीट्स 
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेन स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स को चेताया, लगातार मैच गंवाए तो वापसी मुश्किल