khatu shyam baba

World Cup : कप्तान डु प्लेसिस बोले, लगातार गलतियां कर रही है टीम, इन खिलाड़ियों की कमी खली

Webdunia
गुरुवार, 6 जून 2019 (18:05 IST)
साउथेम्पटन। खराब फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी टीम लगातार गलतियां कर रही हैं और यह विश्व कप उनके लिए बुरे सपने की तरह होता जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को पहले तीनों मैचों में पराजय झेलनी पड़ी।

डु प्लेसिस ने भारत से मैच हारने के बाद कहा कि हमारे ड्रेसिंग रूम में मायूसी है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन गलतियां रुक नहीं रहीं। भारत के खिलाफ टीम के प्रदर्शन के बारे में डु प्लेसिस ने कहा कि भारतीय टीम ने पेशेवर प्रदर्शन किया और उनकी टीम को तेज गेंदबाज डेल स्टेन तथा लुंगी एंगिडी की कमी खली।

उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज और स्पिनर हैं। हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत की लेकिन उनके स्पिनरों ने मध्यक्रम को दबाव में ला दिया। रोहित को 2 बार जीवनदान दिए और उन्होंने शतक जमाकर अपनी टीम को जिताया।

उन्होंने कहा कि हमारे पास स्टेन और एंगिडी होते तो गेंदबाजी बेहतर होती। रबाडा चैंपियन हैं लेकिन हमने इतनी शॉर्ट गेंदबाजी नहीं देखी। इस तरह के प्रारूप में कुछ भी हो सकता है। मौरिस ने अच्छी गेंदबाजी की और बल्ले से भी उपयोगी रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

विश्व कप विशेष

वर्ल्ड कप की हार से सचिन तेंदुलकर निराश, हमेशा रोहित-कोहली पर निर्भर नहीं रह सकते

ये था मैच का टर्निग पाइंट, यदि धोनी को पहले उतारते तो पलट सकती थी बाजी...

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के 5 मुजरिम

टीम इंडिया ने तोड़ा करोड़ों का सपना, काम नहीं आई धोनी-जडेजा की जुझारू पारी

फेल हुआ भारत का शीर्षक्रम, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

अगला लेख