Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी के इस्तीफे को प्रियंका गांधी ने बताया साहसी फैसला

हमें फॉलो करें राहुल गांधी के इस्तीफे को प्रियंका गांधी ने बताया साहसी फैसला
, गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (09:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी कार्यकर्ताओं को खुला पत्र लिखकर पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने पर गुरुवार को उनकी सराहना की और कहा कि उन्होंने जो किया, उसका साहस बहुत कम लोगों में होता है।
 
वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी आपने जो किया, उसकी हिम्मत बहुत ही कम लोगों में होती है। आपके फैसले का हम तहे दिल से सम्मान करते हैं।
गौरतलब है कि गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र जारी करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए वे पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। वे अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं इसलिए कार्यसमिति को तुरंत बैठक बुलाकर अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए और वे इस प्रक्रिया में पार्टी का पूरा सहयोग करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज, अहमदाबाद में अमित शाह ने की मंगल आरती