Hanuman Chalisa

क्या भारत - ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश डालेगी खलल, जानिए कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (09:50 IST)
Chennai Weather : चेन्नई के चेपक स्टेडियम में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा। इस हाईवॉल्टेज मैच से पहले हुई बारिश ने क्रिकेट प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी। इस वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया टीमों को मैदान पर अभ्यास का भी मौका नहीं मिला। 
 
चेन्नई में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में प्रशंसकों को इस बात का डर सता रहा है कि बारिश भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले कड़े मुकाबले में विलेन ना बन जाए।
 
उल्लेखनीय है कि विश्व कप में भारत को बारिश की वजह से दोनों अभ्यास मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में अभ्यास मैच बारिश की वजह से धुल गए थे।
 
एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, रविवार को मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर में चेन्नई का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, शाम को 39 फीसदी अनुमान है कि आसमान में बादल दिखाई देंगे। वहीं, रात के समय यह घटकर 29 फीसदी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख