Biodata Maker

पुलिसकर्मी के बेटे ने की बेरहमी से महिला की पिटाई, दो गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (17:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के एक पुलिसकर्मी के बेटे द्वारा महिला की कथित तौर पर बुरी तरह से पिटाई करने वाली घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अली हसन और 30 वर्षीय राजेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि हसन हस्तसाल मार्ग पर बने एक कॉल सेंटर का मालिक है, जहां पिटाई का वायरल वीडियो कथित तौर पर शूट किया गया और दूसरा आरोपी राजेश उसी कॉल सेंटर में चपरासी का काम करता है।

मुख्य आरोपी 21 वर्षीय रोहित तोमर को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के उस ट्वीट के बाद गिरफ्तार किया गया जिसमें उन्होंने वीडियो के उनके संज्ञान में आने की जानकारी दी और दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को मामले में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।

पुलिस ने कहा कि दो महिलाओं की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इनमें से एक मामला आपराधिक धमकी देने और छेड़छाड़ का है और दूसरा मामला बलात्कार का है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पहला मामला तोमर की एक महिला मित्र की शिकायत पर गुरुवार को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया।

महिला का आरोप है कि तोमर ने उसे यह वीडियो दिखाया था, जिसमें वह महिला की पिटाई करते हुए दिख रहा था। तोमर ने अपनी बात न मानने पर उसे भी कथित तौर पर इसी तरह के अंजाम की धमकी दी थी। दूसरा मामला उत्तम नगर पुलिस थाने में एक अन्य महिला ने दर्ज कराया, जो वीडियो में दिख रही है। शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंचकर महिला ने आरोप लगाया कि दो सितंबर को तोमर ने उसे अपने दोस्त के दफ्तर बुलाया और उससे बलात्कार किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तम नगर मामले की आगे की जांच के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया जाएगा। रोहित तोमर दिल्ली पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार तोमर का बेटा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

US टैरिफ कटौती पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने क्यों कहा 'ट्रंप डिपेंडेंसी' बढ़ी

ट्रंप ने टैरिफ घटाकर दिया बूस्टर डोज, खुश हुए पीएम मोदी, भारत को क्या होगा फायदा

ट्रंप ने भारत के आगे टेके घुटने! 50% टैरिफ को घटाकर किया मात्र 18%, भारत-EU डील ने बिगाड़ा खेल

अयोध्या में नहीं मिलेगी एंट्री... परमहंस ने शंकराचार्य को ललकारा, CM योगी पर दिए बयान से भड़के

ट्रंप ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, अमेरिकी राजदूत की पोस्ट से मची खलबली!

अगला लेख