Hanuman Chalisa

टीआई सुसाइड मामले में नया मोड़, पत्नी समेत 4 लोगों के खिलाफ केस

Webdunia
मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (13:11 IST)
इंदौर। भोपाल के शामल्या हिल्स थाने पर पदस्थ रहे टीआई हाकम सिंह पंवार सुसाइड मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस ने महिला एएसआई सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
 
इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में 24 जून को हुए इंस्पेक्टर सुसाइड केस में SIT की प्रारंभिक पड़ताल में नया मोड़ सामने आ गया है। एसआईटी की जांच के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा 306 के तहत महिला ASI रंजना खांडे, लेडी एएसआई का मृतक भाई कमलेश खांडे, तीसरी पत्नी रेशमा उर्फ जग्गू और कपड़ा व्यापारी गोविंद जायसवाल के खिलाफ हुआ केस दर्ज किया गया है। रंजना, कमलेश और रेशमा टीआई पर पैसों के लिए दबाव बना रहे थे वहीं कपड़ा व्यापारी उनके पैसे वांपस नहीं लौटा रहा था।
 
एसआईटी के जांच के बाद छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
 
इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारि मिश्र ने बताया कि SIT की टीम ने वैज्ञानिक तथ्यों और परिजनों व मिलने जुलने वालो से पड़ताल करने के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख