Hanuman Chalisa

सूरत में कॉलेज छात्रा को दुष्कर्म के बाद इमारत से फेंका

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (16:59 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में 18 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा से कथित दुष्कर्म के बाद उसे पार्ले प्वॉइंट स्थित एक इमारत की छत से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते बताया कि पीड़िता पार्ले प्वॉइंट क्षेत्र की सड़क पर बेहोश पड़ी थी और उसके शरीर से खून बह रहा था। यह घटना बुधवार रात की है और पार्ले प्वॉइंट 4 से 5 मंजिला आवासीय इमारत से घिरा है।
ALSO READ: मुजफ्फनगर में दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट
पुलिस उपायुक्त (जोन 3) विधि चौधरी ने बताया कि किसी ने नियंत्रण कक्ष में लड़की के बारे में पुलिस को सूचना दी कि वह पार्ले प्वॉइंट क्षेत्र में अचेत पड़ी हुई है। पीड़िता घायल थी और उसके शरीर से खून बह रहा था तो उसे पहले अस्पताल में भर्ती किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लड़की के साथ दुष्कर्म होने और उसे इस क्षेत्र की एक इमारत की छत से फेंके जाने का पता लगा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम में सूरत पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।
 
लिम्बायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पीड़िता एक टेम्पो चालक की बेटी है और वह बुधवार सुबह में गोदादारा क्षेत्र स्थित अपने घर से शहर के वेसु क्षेत्र में स्थित कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन जब शाम तक भी घर नहीं लौटी और फोन करने पर भी उसकी ओर से जवाब नहीं मिलने तो पीड़िता के पिता ने पुलिस से संपर्क किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप की धमकी के बाद इजराइल का अलर्ट, क्या ट्रेनों पर होगा बड़ा हमला?

NASA के Artemis Mission ने रचा इतिहास, चांद के करीब पहुंचे अंतरिक्ष यात्री, मिशन में हुआ यह बड़ा खुलासा

LIVE: तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका और इजराइल का हमला

US पायलट का रेस्क्यू प्लान लीक होने पर भड़के ट्रंप, जेल भेजने की धमकी

बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के 'धाकड़' धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो

अगला लेख