Hanuman Chalisa

लाखों का बिजली बिल देख सब्जी वाले को लगा सदमा, दी जान

Webdunia
शुक्रवार, 11 मई 2018 (08:18 IST)
औरंगाबाद। सब्जी बेचने वाले एक शख्स को मार्च में आठ लाख 64 हजार रुपए का बिजली बिल आ गया। बिल देख उसे बड़ा झटका लगा। उसने बिजली विभाग के दफ्तर के कई चक्कर लगाए और अंत में पस्त होकर जान दे दी। हालांकि बिजली वितरक कंपनी ने बाद में बताया कि यह बिल गलत है। 
 
मृतक के परिजन ने शुक्रवार को बताया कि जगन्नाथ नेहाजी शेलके (36) ने गुरुवार तड़के फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वह बिजली बिल को लेकर चिंतित था और महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरक कंपनी (एमएसईडीसीएल) के स्थानीय कार्यालय का कई बार चक्कर काट चुका था। घटना पुंडलिकनगर पुलिस थाना अंतर्गत भारतनगर इलाके की है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने के लिए बिजली कंपनी के लेखा सहायक सुशील काशीनाथ को निलंबित कर दिया गया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा 2026: जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था, कल होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Top News 2 July: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, WhatsApp के Username फीचर पर रोक

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

अगला लेख