गुजरात के 3 शहरों और मुंबई से 317 करोड़ रुपए मूल्य के जाली नोट जब्त

Webdunia
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (22:47 IST)
सूरत (गुजरात)। गुजरात के सूरत शहर की पुलिस ने राज्य में विभिन्न स्थानों और मुंबई से 317 करोड़ रुपए मूल्य के जाली नोट जब्त किए हैं तथा इस सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी विकास जैन को मुंबई से उठाया गया। वह एक कूरियर कंपनी संचालित करता है जिसकी विभिन्न शहरों में शाखाएं हैं। जाली नोट मुंबई, आणंद, सूरत और जामनगर में विभिन्न स्थानों से जब्त किए गए।
 
सूरत पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जाली नोट 2,000 और 500 रुपए मूल्य के हैं। साथ ही, नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर कर दिए गए 500 और 1,000 रुपए के नोट भी जब्त किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि हाल में हितेश कोटाडिया नाम के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई। वह 25.8 करोड़ रुपए मूल्य के जाली नोट एक एंबुलेंस से लेकर जा रहा था। 6 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
पुलिस के मुताबिक जैन जाली नोट आरोपियों को आपूर्ति करता था। वह गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली स्थित कार्यालयों से कूरियर सेवा भी संचालित करता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जैन उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में जाली नोट छापता था और उसे अपनी कूरियर सेवा के जरिए मुंबई भेजता था। उसने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक गोदाम में जाली नोट को छिपाकर रखा था। पुलिस ने केवल मुंबई से 227 करोड़ रुपए मूल्य के जाली नोट जब्त किए हैं।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 96 फीसदी से ज्‍यादा छात्र रहे सफल

Rajkot gaming zone fire : राजकोट में TRP Game Zone में लगी आग पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी- पूछा किसने दी अनुमति

पंजाब में मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पाकिस्‍तानी तस्‍करों से जुड़े 7 लोग गिरफ्तार

Delhi Hospital Fire Case : उपराज्यपाल सक्सेना ने मुख्य सचिव को दिए जांच के निर्देश

live : cyclone remal की आहट, कोलकाता एयरपोर्ट बंद, ओडिशा में बारिश

अगला लेख