Hanuman Chalisa

प्रेम विवाह करने जा रही बेटी को पिता ने जिंदा जलाया

Webdunia
शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (19:06 IST)
खंडवा (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के ग्राम चैनपुर सरकार में एक व्यक्ति ने प्रेम विवाह करने जा रही अपनी बेटी को शुक्रवार को सुबह कथित रूप से जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और बड़े भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
 
 
मौके पर पहुंचे खालवा पुलिस थाना प्रभारी कैलाश पानसे ने बताया कि 19 वर्षीय लक्ष्मीबाई को शुक्रवा सुबह 7.30 बजे जिंदा जला देने के आरोप में उसी के पिता सुंदरलाल यादव (52) को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की के बड़े भाई राजेन्द्र यादव (28) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी का शव उसी के घर के आंगन में जला पड़ा मिला। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
पानसे ने कहा कि प्रारभिक जांच में यह बात सामने आई है कि लक्ष्मी का पिता एवं पूरा परिवार बेटी द्वारा पड़ोस में रहने वाले एक युवक से शादी करने की जिद से बहुत नाराज था। वह शुक्रवार सुबह जब कोर्ट मैरिज करने के लिए अपनी मार्कशीट लेकर घर से जाने लगी तो आक्रोशित पिता ने कथित रूप से उसे पकड़ लिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
 
उन्होंने बताया कि लक्ष्मी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उसे बचा नहीं सके। अपने घर के आंगन में ही उसकी झुलसने से मौत हो गई। पानसे ने बताया कि मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख