Hanuman Chalisa

गुजरात में शादी का गिफ्ट खोलते ही हुआ धमाका, दूल्हे की आंखें पूरी तरह खराब, हालत गंभीर

Webdunia
गुरुवार, 19 मई 2022 (15:03 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के नवसारी जिले में जब एक दूल्हा अपने 3 साल के मासूम भतीजे के साथ विवाह गिफ्‍ट खोलकर देख रहा था, तभी एक गिफ्ट में जोरदार धमाका हुआ और दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इस विस्फोट में युवक की दोनों आंखें पूरी खराब हो गईं। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवासरी जिले के मीठांबरी गांव में 12 मई को एक शादी हुई थी। समारोह में आए मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट दिए थे। मंगलवार को जब दूल्हा लतेश अपने भतीजे के साथ तोहफे खोलकर देख रहा था। तभी गिफ्ट में मिले एक टेडी बियर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। हादसे में लतेश व उसका 3 साल का भतीजा बुरी तरह झुलस गए।
 
धमाका इतना तेज था कि युवक की आंख पूरी तरह से खराब हो गई और बाएं हाथ की कलाई शरीर से अलग हो गई। दोनों को अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
इस घटना के बाद दुल्हन के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी 12 मई को लतेश से हुई थी। बेटी के पूर्व प्रेमी राजू धसनुख पटेल ने किसी के हाथ टेडी बियर जैसा इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट भेजा था। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

अगला लेख