Hanuman Chalisa

हत्या के आरोपी ने कराया सेक्स चेंज, गुंडे से शादी कर बनी शातिर अपराधी

Webdunia
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (15:12 IST)
इंदौर। रीयल एस्टेट कंपनी के सेल्स डायरेक्ट देवांशु मिश्रा की हत्या में गिरफ्तार जोया किन्नर बेहद शातिर अपराधी है। उसने सेक्स चेंज कराकर गुंडे से शादी की थी और इसके बाद वह शातिर अपराधी बन गई।

जोया शातिर अपराधी है। उसने बताया रात को अल्लू व आलिम के साथ घूम रही थी। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास देवांशू और सतीश स्कूटर से जाते दिखे तो रोक लिया। पहले जोया ने संबंध बनाने का कहा। फिर अल्लू व आलिम ने चाकू मार दिए। जोया ने रावजी बाजार क्षेत्र के गुंडे शाहिद नाइट्रा से निकाह किया था।
 
जोया आपराधिक किस्म के लड़कों का गिरोह संचालित करती है। उसके इशारे पर ही देवांशू को चाकू मारे। पुलिस ने देर रात जोया सहित अल्लू उर्फ शाहरुख और आलिम को गिरफ्तार कर लिया।
 
अरूणनगर निवासी देवांशु की बाइक सवार एक युवती और दो युवकों ने बुधवार रात करीब डेढ़ बसे सत्यसाईं चौराहा के समीप चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज निकाले लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ। देर रात लसूड़िया,विजयनगर थाना की टीम ने जोया को आजाद नगर से पकड़ा तो उसने अल्लू और आलिम के साथ हत्या स्वीकार ली।
 
पुलिस ने उन लोगों की सूची बनाई जो ड्रग, शराब, गांजा और चरस का नशा करते हैं। इसमें बाणगंगा के मनीष गोल्डी, सचिन चीना, ईशू उर्फ इश्वर, बबली उर्फ मनीषा, खुर्शीद उर्फ छोटू, शिवानी, अंकिर पीवर आदि को तलाशा। इसी दौरान खबर मिली कि आजादनगर की जोया भी ड्रग्स लेती है। टीम ने रात 3 बजे जोया को पकड़ा। उसने स्वीकार किया कि आलिम और अल्लू के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। देर रात पुलिस ने सतवास और आजादनगर से दोनों को पकड़ लिया।
 

सम्बंधित जानकारी

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख