मां ने मिलने से मना किया तो बॉयफ्रेंड ने लड़की पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, 60 प्रतिशत तक झुलसी, हालत गंभीर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 मार्च 2025 (13:06 IST)
मुंबई में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक शख्‍स ने अपनी महिला मित्र पर पेट्राल डालकर आग लगा दी। उसकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि लड़की की मां ने उससे मिलने से मना किया था।

घटना मुंबई के अंधेरी इलाके की है। जहां एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से आग लगा दी, जिससे वह 60 प्रतिशत झुलस गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अंधेरी के मरोल निवासी लड़की और 30 वर्षीय आरोपी पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने हाल में आरोपी से कहा था कि वह उसकी बेटी से न मिले। पुलिस ने बताया कि अपराध का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। यह घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे मरोल गांवथान इलाके में एक अस्पताल के पीछे हुई, जिसमें आरोपी भी जल गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता खाना खाने के बाद अपनी महिला मित्रों के साथ चॉल में बैठी थी, तभी आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू तांबे ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। उन्होंने बताया कि लड़की 60 प्रतिशत तक जल चुकी है। उसका चेहरा, गर्दन, पेट, गुप्तांग, हाथ और पैर जल गए हैं।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और वह बोलने में असमर्थ है। उसका यहां सरकारी डॉ. आर.एन. कूपर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लड़की को जानने वाले एक लड़के ने उसकी मां को घटना के बारे में बताया।

प्राथमिकी के अनुसार लड़की ने अपनी मां को देखकर कहा, "मेरी कोई गलती नहीं है, जीतू ने मेरे शरीर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।"

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। वे पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे और इलाके में मिलते रहते थे। शिकायत में कहा गया है कि लड़की की मां ने उससे पूछा था कि क्या उनके प्रेम संबंध हैं, लेकिन उसने इनकार कर दिया था।

इस शिकायत में कहा गया है कि बाद में लड़की की मां ने व्यक्ति से मुलाकात की और उससे अपनी बेटी से न मिलने को कहा। पुलिस ने बताया कि घटना में आरोपी भी झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत तेजाब आदि का उपयोग करके स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
Edited By : Navin Rangiyal  भाषा

सम्बंधित जानकारी

कुपवाड़ा में आतंकी का घर उड़ाया, पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार ने कश्मीर में क्या-क्या कार्रवाइयां कीं?

पहलगाम हमले को लेकर क्या बोले स्वदेश लौट रहे पाकिस्तानी

पहले पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू, सीमा हैदर को सताया सचिन से अलग होने का डर, PM मोदी से की यह अपील

पहलगाम आतंकी हमले से दहशत में निवेशक, शेयर बाजार को सता रही है भारत पाक युद्ध की चिंता

केरल में होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

फडणवीस बोले, महाराष्ट्र में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान, सभी को बाहर करेंगे

LIVE: फडणवीस बोले, महाराष्‍ट्र में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान

भारतीय नौसेना ने समुद्र में दिखाई ताकत, युद्धपोतों ने किया पोत विध्वंसक अभ्यास

एक्शन में NIA, पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच अपने हाथ में ली

पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले, हर भारतीय का खून खौल रहा है, पीड़ितों को न्याय मिलेगा

अगला लेख