बिजनौर में खो-खो की नेशनल प्लेयर के साथ बर्बरता, दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाती रही, हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

Webdunia
सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (11:53 IST)
बिजनौर। सरकारें महिला सुरक्षा को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन महिलाओं के प्रति बर्बरता की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तरप्रदेश के बिजनौर में खो-खो की नेशनल प्लेयर का बलात्कार करने के बाद उसकी बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला खिलाड़ी का शव रेलवे रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। ऐसी घटनाएं बताती हैं कि दरिंदों में कानून का जरा भी खौफ नहीं है।

वह खो खो की नेशनल प्लेयर थी और महाराष्ट्र में खेल चुकी थी। महिला खिलाड़ी का शव शुक्रवार की शाम बिजनौर रेलवे स्टेशन के पास मिला था। परिवारवालों के मुताबिक वह नौकरी के लिए एक प्राइवेट कॉलेज में बायोडाटा देने पैदल ही गई थी।

शाम को महिला खिलाड़ी का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। गले में दुपट्टा कसा था। चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मीडिया खबरों के मुताबिक महिला खिलाड़ी ने अपनी अस्मत बचाने के लिए आरोपियों से संघर्ष किया। उसे काबू में करने के लिए मारपीट की गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी नशेड़ी भी हो सकते हैं। मौका-ए-वारदात के पास से नशीले इंजेक्शनों के रेपर, सिरिंज जैसी चीजें पड़ी हुई मिली हैं।

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासी की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख