Hanuman Chalisa

कोटा : बलात्कार, ब्लैकमेल के आरोप में 23 वर्षीय शख्स को न्यायिक हिरासत में भेजा

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (23:38 IST)
कोटा (राजस्थान)। कोटा की एक स्थानीय अदालत ने शहर में 20 वर्षीय एक महिला से बलात्कार और उसे ब्लैकमेल के आरोप में 23 वर्षीय शख्स को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


विज्ञान नगर पुलिस थाना प्रभारी नीरज गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान बूंदी जिले के नैनवा शहर में राजीव कॉलोनी के रहने वाले आबिद हुसैन के तौर पर हुई है। इस अपराध के लिए उसे मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया गया, जिसने हुसैन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित बीएससी की छात्रा है। उसने रविवार को हुसैन के खिलाफ विज्ञान नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में उसने आरोप लगाया कि हुसैन ने उसका बलात्कार किया और घटना के दौरान उसने गुप्त तरीके से अपने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीर उतारी और वीडियो क्लिप भी बनाया, जिन्हें दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 और 384 के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कोटा शहर में एक फोटोग्राफी दुकान में काम करता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख