Hanuman Chalisa

शर्मनाक, भोपाल के छात्रावास में मूक-बधिर से बलात्‍कार

Webdunia
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (09:29 IST)
भोपाल। उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह भोपाल के एक छात्रावास में भी धार की एक आदिवासी मूक-बधिर छात्रा से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। यह छात्रावास सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग के अनुदान से चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने छात्रावास के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और शिनाख्‍ती के लिए धार भेजा है।

 
खबरों के मुताबिक, धार जिले की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि वह भोपाल के एक छात्रावास में पिछले तीन साल से रह रही है। इस दौरान छात्रावास के संचालक अश्विनी शर्मा ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अपने घर जाने के बाद उसने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी शर्मा को दुष्‍कर्म और एसटी-एससी अधिनियम की धाराओं में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र और छात्राओं के लिए अवधपुरी इलाके में दो छात्रावास संचालित करता था।

यहां मूक बधिक छात्राओं को कम्प्यूटर, सिलाई, कढ़ाई आदि की ट्रेनिंग दी जाती थी, साथ ही यहीं पर छात्राओं के रहने की व्यवस्था भी थी। इस मामले में पुलिस छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी विस्तृत पूछताछ करेगी।

इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि प्रदेश सरकार को प्रदेश में चल रहे सरकारी और अनुदान प्राप्त आश्रय स्थलों एवं छात्रावासों की सोशल ऑडिट करानी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख