Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से किया हमला, भर्ती

Webdunia
गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (12:42 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में घायल पुलिसकर्मी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को हुई और आरोपी की पहचान उमर मुनीर शेख (53) के तौर पर की गई है, जो आदतन अपराधी है।
 
भिवंडी तालुक पुलिस थाने के इंस्पेक्टर दत्ता बोराटे ने बताया कि पुलिस के एक दल ने रात को गश्त के दौरान वाडपे और सोनाले गांवों के बीच एक संदिग्ध रिक्शा देखा। पुलिस ने रिक्शे का पीछा किया और उसे एक गांव के समीप रोक दिया। जब पुलिसकर्मियों ने उसके चालक से पूछताछ की तो उसने अचानक पुलिस नाइक रंजीत पाल्वे के सिर पर चाकू से हमला कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। बोराटे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे 12 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई हैं तथा उनका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। उसके खिलाफ कल्याण-डोम्बिवली क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और जो रिक्शा वह चला रहा था, वह भी चोरी का है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख