Hanuman Chalisa

नाबालिग बेटी से पिता ने की यौन हिंसा, मां ने की पुलिस को शिकायत

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (23:21 IST)
मछलीपट्टनम। नगर में एक पिता ने अपनी साढ़े चार साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन हिंसा की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।


पुलिस उपाधीक्षक वी पोतुराजू ने बताया कि बच्ची ने शरीर में बहुत दर्द होने और अपने साथ हुई घटना की शिकायत मां से की, जिसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना शनिवार को हुई। शिकायत के मुताबिक, पुरुष जो कि एक स्कूल शिक्षक है, ने बच्ची को स्कूल जाने के दौरान चॉकलेट दी और बाद में उसके साथ यौन हिंसा की।

डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति स्थिर है। बच्ची के अलावा दंपति का नौ साल का एक बेटा भी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

एक्शन में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, जल्द लौटेंगे तमिलनाडु में फंसे मजदूर

पाकिस्तान समेत में कई देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में क्यों नहीं मिली राहत? जानिए तेल कंपनियां दाम क्यों नहीं घटा रहीं?

LIVE: चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार

गुजरात शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं में अब तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य

केतन अग्रवाल मर्डर केस: सगाई से पहले चेतन संग उदयपुर ट्रिप, 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर का खुलासा

अगला लेख