Hanuman Chalisa

ओडिशा में हुई दिल दहलाने वाली घटना, 8 साल की बच्ची का कुल्हाड़ी से काटा सिर

Webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (09:05 IST)
संबलपुर (ओडिशा)। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना में 8 साल की लड़की का कथित तौर पर सिर कलम करने और कटे हुए सिर के साथ गांव में घूमने के आरोप में 30 वर्षीय शख्स को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

ALSO READ: इंदौर में BJP नेता के बेटे की हत्या के 7 आरोपियों के ठिकानों पर चला बुलडोजर, हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार
 
पुलिस ने बताया कि जमानकीरा मंडल के गांव में हुई इस वीभत्स घटना के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है और इस वारदात को लेकर लोग सकते में हैं। बच्ची सुबह एक खेत में शौच के लिए गई थी जिसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और उसका सिर कलम कर दिया। बाद में वह कटा हुए सिर लेकर गांव में घूमा, एक ट्यूबवेल में गया और उसे धोया।
 
आरोपी की पत्नी ने जब उसके हाथ में कटा हुआ सिर देखा तो उसका उससे झगड़ा हुआ लेकिन उसने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां जमीन पर सो गया। कुचिंदा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी राजकिशोर मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह नशे का आदी है।
 
अधिकारी ने कहा कि हम अभी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि वारदात को अंजाम देते वक्त उसके दिमाग में क्या चल रहा था? ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का आए दिन मृतक लड़की के परिवार से झगड़ा होता था लेकिन वह मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं था। जमानकीरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर प्रेमजीत दास ने बताया कि हथियार बरामद कर लिया गया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से हड़कंप: मिडिल ईस्ट के नक्शे पर अमेरिकी झंडा और ईरान पर लाल तीर, क्या होने वाला है बड़ा एक्शन?

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

अगला लेख