Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल में स्कूली शिक्षिका से बर्बरता, बांधकर घसीटा और कमरे में बंद किया

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (15:29 IST)
बालुरघाट (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों ने गांव में सड़क बनाने के लिए हाई स्कूल की एक शिक्षिका की जमीन पर जबरन कब्जा करने की मंशा से उसे बांध कर कुछ दूर तक घसीटा, उसके साथ मारपीट की और फिर उसे एक मकान में बंद कर दिया।
ALSO READ: CAA और NRC को लेकर प. बंगाल में झड़प, 2 व्यक्तियों की मौत, 1 घायल
पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना गंगारामपुर ब्लॉक के नंदनपुर पंचायत में शुक्रवार को हुई। शिक्षिका की पहचान भाजपा समर्थक स्मृतिकण दास के रूप में हुई है। ग्राम पंचायत सदस्यों के नेतृत्व में आए इस समूह के लोगों ने शिक्षिका की मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। अभी तक इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
पुलिस ने बताया कि घटना के तथाकथित वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि उसमें नंदनपुर पंचायत के उपप्रधान अमल सरकार और अन्य लोग शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि घटना में कथित संलिप्तता को लेकर तृणमूल कांग्रेस के जिला नेतृत्व ने सरकार को पार्टी से निकाल दिया है।
 
वीडियो में दिख रहा है कि हमलावरों ने शिक्षिका के हाथ पैर बांध दिए हैं, जिसकी वजह से वह गिर गई। उन्होंने शिक्षिका को करीब 30 फुट तक घसीटा और इस दौरान उसे पीटते रहे। फिर हमलावरों ने उसे ब्लॉक स्तर के एक कार्यकर्ता के मकान में बंद कर दिया। शिक्षिका की बहन सोमा ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर शिक्षिका ने सरकार और तृणमूल कांग्रेस के चार समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख