SBI के ग्राहक हैं तो 28 फरवरी तक करवा लें KYC वरना बंद हो सकता है खाता

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (15:07 IST)
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को 28 फरवरी तक KYC पूरी करने को कहा है। बैंक ने इसके लिए अपने ग्राहकों को SMS द्वारा सूचित किया है।
 
अगर कोई ग्राहक 28 फरवरी तक केवाईसी नहीं कराता हैं तो उसके बैंक खाते के ट्रांजेक्शन से लेन-देन पर रोक लगाई जा सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आदेशानुसार सभी बैंक अकाउंट के लिए केवाईसी को आवश्यक कर दिया गया है।
 
क्या है केवाईसी? : केवाईसी (know your customer) एक पहचान प्रक्रिया है, जिससे बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान अपने ग्राहक के बारे में जानकारी हासिल करती है। एक फार्म भरने के साथ ही इसमें पहचान के लिए कुछ दस्तावेज भी लिए जाते हैं। 
 
ALSO READ: SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट, बताए बैंकिंग फ्रॉड से बचने के 9 तरीके
 
वीडियो से करवा सकते हैं KYC : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में केवाईसी नियमों में परिवर्तन किया है। इसके तहत आधार बेस्ड वीडियो कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रॉसेस (V-CIP) को मंजूरी दी गई है। 
 
अब बैंक, एनबीएफसी और दूसरे लोन देने वाले संस्थान वीडियो बेस्ड आइडेंटिफिकेशन प्रक्रिया का प्रयोग केवाईसी के लिए कर सकेंगे। इससे अब लोगों को केवाईसी के लिए बैंक या दूसरे संस्थानों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

अगला लेख