हॉकी खिलाड़ी से घर में घुसकर छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 29 जून 2018 (19:21 IST)
मेरठ। शहर के थाना मेडिकल क्षेत्र में एक राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और उनकी बहन से कथित रुप से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक युवक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


दर्ज तहरीर के आधार पर थाना मेडिकल प्रभारी सतीश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली नेशनल हॉकी खिलाड़ी और उनकी बहन को उनकी कॉलोनी के ही चार युवक काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। कुमार ने बताया कि कल रात चारों आरोपी खिलाड़ी के घर में घुस गए और कथित रूप से छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए।

थाना प्रभारी के अनुसार घटना के संबंध में आरोपी युवकों अश्विनी, राहुल और रुपेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौथा युवक कुणाल अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला हॉकी खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि पिछले 20 दिन से वह आरोपियों के खौफ से घर में कैद हैं। जब भी वे बाहर निकलती हैं तो आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के मुख्‍यमंत्री सोरेन से मिले केजरीवाल, शिबू सोरेन का हालचाल जाना

और कितनी बेवफा होंगी पत्‍नियां, अब सेल्‍फी के बहाने पति के कत्‍ल की कोशिश

रेलवे रिजर्वेशन व्यवस्था में फिर बदलाव, जानिए कितने लोगों को मिलेगा ट्रेन का वेटिंग टिकट

20 साल छोटे लड़के से प्रेम संबंध, पति को छोड़ 2 बेटियों के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई महिला

कावड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह का विवादित पोस्ट, लिखा एक देश दो कानून

अगला लेख