तीन राज्यों में भाजपा के हारने की उम्मीद, जल्द हो सकते हैं आम चुनाव

Webdunia
शुक्रवार, 29 जून 2018 (19:08 IST)
हैदराबाद। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एस जयपाल रेड्डी ने दावा किया कि देश में समय पूर्व लोकसभा चुनाव संभव हैं क्योंकि भाजपा के मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में हारने की संभावना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदाताओं के सामने बेबस छवि के साथ नहीं जाना चाहते हैं।


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भाजपा को तीन राज्यों में भारी पराजय का सामना करना होगा, जहां इस साल चुनाव होने हैं। रेड्डी ने बताया,  इसकी वजह साफ है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा की बड़ी हार होने की संभावना है। इसके बाद मोदी देश का सामना करने में सक्षम नहीं होंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, इसलिए, वह (मोदी) वहां (तीन राज्यों में) हार की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। इसके बाद भाजपा के एक हारने वाली पार्टी होने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, तीन राज्यों में भाजपा की कमजोर संभावनाओं के मद्देनजर, मोदी समय पूर्व चुनाव कराना पसंद कर सकते हैं, जिससे उन्हें कमजोर छवि लेकर चुनावों में न जाना पड़े। इसकी उम्मीद है।
उन्होंने हालांकि फौरन ही यह भी जोड़ा कि राजनीति में पक्के तौर पर कौन क्या कह सकता है? लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की क्या रणनीति होगी यह पूछे जाने पर रेड्डी ने कहा कि चुनावों से पहले सभी भाजपा विरोधी ताकतों को साथ आने की कोशिश करनी चाहिए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय, वाराणसी का नमो घाट पानी में डूबा, IMD का अलर्ट

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

अगला लेख