महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (15:36 IST)
चेन्नई। एक यूट्यूबर को अपने ऑनलाइन चैनलों और एक गेम पोर्टल पर महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 2 लग्जरी कारें भी बरामद की गईं।

ALSO READ: UP एटीएस ने मानव तस्करी के आरोप में 4 रोहिंग्याओं को किया गिरफ्तार
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी मदन उर्फ मदन कुमार को एक शिकायत के आधार पर शुक्रवार को धर्मापुरी से गिरफ्तार किया गया। उसकी पत्नी को भी इन चैनलों के प्रबंधन में कथित तौर पर शामिल पाए जाने के लिए गिरफ्तार किया गया। 
 
शिकायतकर्ता ने मदन पर अपने यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंधित पबजी ऑनलाइन गेम दिखाने के अलावा महिलाओं के खिलाफ अत्यधिक आपत्तिजनक, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया।

ALSO READ: पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा गिरफ्तार
 
उन्होंने बताया कि आरोपी के 8 लाख सबस्क्राबर हैं और वे प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमों में उन्हें शामिल करके पैसा कमाता है। इसके अलावा आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दंपति के बैंक खाते जब्त कर लिए गए हैं जबकि आरोपियों के पास से 2 लग्जरी कारें भी बरामद की गईं। शहर के पुलिस आयुक्त शंकर जिवल ने लोगों को ऐसे मंचों तथा ऑनलाइन चैनलों में शामिल होने के खिलाफ आगाह किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख