Hanuman Chalisa

दक्षिण कोरिया में कसा क्रिप्टोकरेंसी मुद्रा पर शिकंजा

Webdunia
गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (10:13 IST)
सोल। दक्षिण कोरिया में आयकर विभाग तथा पुलिस ने आभासी मुद्रा के बढ़ते चलन और कर चोरी की आशंका को देखते हुए इस सप्ताह कई क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर छापे मारे हैं। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वित्तीय अपराध बढ़ने की आशंका को देखते हुए क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी कई कंपनियों के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं।
 
द. कोरिया के अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के अधिकारियों का कहना है कि वह कर चोरी से जुड़े मामलों की जांच में आयकर विभाग और पुलिस के साथ अधिकतम सहयोग कर रहे हैं।
 
प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज 'क्वाइनवन' के एक अधिकारी ने बताया, 'राष्ट्रीय कर सेवा के कुछ अधिकारियों ने गत दिनों हमारे दफ्तर में छापा मारा था। स्थानीय पुलिस भी पिछले वर्ष से हमारी कंपनी की जांच कर रही है। वे लोग सोचते हैं कि हमलोग जुआ खेल रहे हैं।'
 
आयकर अधिकारियों ने द. कोरिया की दूसरी सबसे बड़े आभासी मुद्रा संचालक बिटहम्ब के ठिकानों पर बुधवार को छापे मारे थे। कंपनी के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, 'आयकर अधिकारियों ने कल हम लोंगों से कागजी कार्रवाई और अन्य चीजों के बारे में जानकारी मांगी।'
 
द. कोरियाई वित्तीय अधिकारियों ने कहा था कि वे ऐसे छह स्थानीय बैंकों का निरीक्षण कर रहे हैं जो संस्थानों को आभासी मुद्रा खाते प्रदान करते हैं। इस तरह की संपत्तियों के बढ़ते उपयोग से वित्तीय अपराध बढ़ सकते हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से आया यात्री 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार