पाठकों के पत्र (प्रतिक्रियाएँ)

Webdunia
WD WD  
वेबदुनिय ा क ी न ई स ज- ध ज क े सा थ आपक ा प्रि य स्‍तं भ ' पाठको ं क े पत् र' भ ी ए क बा र फि र न ए रू प- रं ग मे ं प्रस्‍तु त है । इसक े माध्‍य म स े आ प अपन ी प्रतिक्रियाए ँ प्रेषि त क र सकत े है ं, जिन्‍हे ं ह म साप्‍ताहि क रू प स े प्रकाशि त करेंगे । आ प न्‍यूनत म 50 औ र अधिकत म 100 शब्‍दो ं मे ं अपन ी प्रतिक्रिय ा व्‍यक्‍ त क र सकत े हैं । - संपाद क
शहीद कप्तान विजयंत थापर की कहानी मुझे बहुत पसंद आई। इसके लिए मैं वेबदुनिया की पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूँ। जो भी इस आलेख को पढ़ेगा उसके मन में देशप्रेम का भाव जागृत होगा। आगे भी इस तरह के आलेखों को इंतजार रहेगा।

 

पुष्पेंद्र सिंह जादौन ( pushpendra_jaduan@indiatimes.co m)

मैं किरण बेदी की प्रशंसक हूँ। हाल ही में जो नाइंसाफी उनके साथ हुई है, वह सरकार के एक गलत और अनुचित फैसले का परिणाम है। इस पूरे घटनाक्रम से यह सिद्ध होता हैं कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में बुरी तरह से फँस चुकी है। यदि सरकार किरण बेदी के साथ इंसाफ नहीं करती है तो देश की सारी महिला संस्थाओं को उनके लिए इंसाफ माँगने सड़क पर उतरना चाहिए।

 

रानी अरोरा ( dilk_div@yahoo.co.in)

‘एक शहीद का ख त ’ बहुत पसंद आया। देश के सभी नागरिकों को गर्व होगा कि देश की सुरक्षा ऐसे बहादुर सैनिकों के हाथ में हैं। दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाता हैं यह खत।

 

पराग ( paraghadvi@yahoo.com)

एक शहीद का खत बहुत अच्छा लगा। यदि हर भारतीय इसी तरह सोचने लगे तो कोई दुश्मन हमारे देश की सीमाओं को छू नहीं सकता।

 

सुनील ( sunil@mpinfo.org)

एक शहीद के खत ने दिल को छू लिया। मैं उस सैनिक को सलाम करता हूँ। मैं उन माता-पिता को भी सलाम करता हूँ, जिन्होंने ऐसे साहसी पुत्र को जन्म दिया।

 

गुरनाम सिंह ( gurnam222@yahoo.co.in)


कोई तो आवाज उठाए आलेख पढ़ा। कितने दुर्भाग्य की बात है कि जिस इंसान पर देश को गर्व होना चाहिए, उसी के साथ नाइंसाफी हो रही है। वो भी ऐसे विभाग में जिसकी स्थापना ही जनता को इंसाफ दिलाने के लिए की गई थी। किरण बेदी के साथ हुए पक्षपात से यह सिद्ध हो गया है कि आज बड़े पदों पर नियुक्तियाँ प्रतिभा के आधार पर नहीं वरन् रिश्वत के आधार पर हो रही हैं। हम सभी को मिलकर किरण बेदी के लिए आवाज उठाना चाहिए।

 

सुरेंद्र शर्मा ( lovesosu@yahoo.co.in)

शहीद कप्तान विजयंत थापर के परिवार को मेरा सलाम। काश हर परिवार में बच्चों को थापर परिवार की तरह परवरिश मिले।

 

सुशील ( sushil@infobase.in)

एक शहीद का खत बहुत अच्छा लगा। आगे भी ऐसी सामग्री का इंतजार रहेगा। सेना के नौजवान ही देश के सच्चे सपूत होते हैं। ये सीने पर गोली खाकर भी देश के बारे में ही सोचते हैं। इस सैनिकों को सलाम और शत्-शत् नमन।

 

रंजीत कुमार झा ( ranjeet_shiva@webdunia.com)

शहीद कप्तान विजयंत थापर को मेरा प्रणाम। आलेख को पढ़ने के बाद ऐसा लगा जैसे में इसे जीवन में कभी नहीं भूल पाऊँगा। इस प्रस्तुति के लिए वेबदुनिया की संपादकीय टीम को हार्दिक बधाई ।

 

श्रीधर ( shridhar.huple@gmail.com

शहीद का खत वेबदुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलेखों में से एक है। इसकी तारिफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मुझे आगे भी इस तरह के आलेखों का इंतजार रहेगा।

 

पुनीत शर्मा ( puneet@dhruvglobals.com)

कोई तो आवाज उठाएँ आलेख बहुत पसंद आया। किरण बेदी जैसे लोग किसी भी राष्ट्र के लिए सम्पत्ति की तरह होते हैं, जिन पर गर्व किया जाना चाहिए। ऐसे लोगों की गरिमा का ख्याल रखना राष्ट्र का नैतिक दायित्व होता है। किरण बेदी को इंसाफ मिले या ना मिले, मैं हमेशा उनके साथ रहूँगा। मुझे यकीन है कि किरण बेदी की जंग अभी भी जारी रहेगी। उनके जैसी ईमानदार अफसर का नैतिक बल बढ़ाने के लिए हम सभी को उनका सहयोग करना चाहिए।

 

हरप्रीत सिंह संधू (

एक पूर्व सैन्य अधिकारी होने के नाते मुझे विजयंत थापर की वीरता पर गर्व है। जिसने भारत माता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। मैं उम्मीद करता हूँ कि आने वाली पीढ़ी के बच्चे विजयंत थापर के बलिदान से कोई सबक सीखेंगे। मैं भगवान प्रार्थना करता हूँ कि विजयंत थापर की आत्मा को शांति मिले।

 

मेजर प्रताप ( psj_jaswal@yahoo.co.in)

‘कीड े ’ यह कहानी बहुत पसंद आई। समाज की दोहरी मानसिकता आज के दौर में भी नहीं बदल रही हैं। आज भी एक नन्हीं बच्ची कुछ लोगों की नजर में एक कीडा ही है।

 

सुमिता ( mitra_verman123@yahoo.com)

कोई तो आवाज उठाए यह आलेख मुझे बहुत अछा लगा। मैं इस बात से सहमत हूँ कि दिल्ली का कमिश्नर किरण बेदी को ही बनना चाहिए था। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस डिपार्टमेंट को भी फायदा होता।

 

अंजनी कुमार शर्मा ( anjani_61@yahoo.co.in


शहीद का खत बहुत अच्छा लगा। कृपया सेना में शहीद हुए जवानों के बारे में और भी आलेख प्रकाशित करें।

 

सोमवीर कौशिक ( desinersomveer@epatra.com)

मैं वेबदुनिया को धन्यवाद देना चाहूँगा। शहीद का खत इस आलेख के माध्यम से आपने बहुत सहजता से एक सैनिक की भावना से आमजनों को अवगत करवाया। देश की शहीदों को मेरा प्रणाम।

 

हिम्मत सिंह भाटी (


आपसे अनुरोध है कि सिंह के शनि का फल पाठकों को बताएँ ताकि वे इस नई स्थिति के बारे में पूरी जानकारी से लाभन्वित हो सकें ।

 

प्रवीण सक्सेना ( psaxena@fcbulka.com)

जब भी आप ज्योतिष के संबंध में किसी तरह की सामग्री का प्रकाशन करें। कृपया यह अवश्य स्पष्ट करें कि वह जानकारी चंद्र राशि के आधार पर है या सूर्य राशि के आधार पर। आप ज्योतिष के कौन-से मत के अनुसार जानकारियाँ देते ह ै ? कौन-सा मत सत्य के ज्यादा नजदीक है

 

देवब्रत घोष

स्टफ्ड पराठों की रेसिपी बहुत पसंद आई। इतनी अच्छी जानकारी के लिए धन्यवाद ।

 

श्वेता जापे ( shwetajape_2006@rediffmail.com)


वेबदुनिया करियर के अंतर्गत ‘झुक रही है सारी दुनिय ा’ आलेख बहुत अच्छा लगा। बायोटेक्नोलॉजी के बारे में और भी जानकारियाँ दें।

 

घनश्याम पाटीदार ( www.wellgro@gmail.com)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ