उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद, रात 10 बजे तक हुआ 61 प्रतिशत मतदान, 11 को परिणाम

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (23:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। रात 10 बजे तक 61.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। अब इंतजार 11 फरवरी का है जब इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि रात 10 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 61.56 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि जो भी मतदाता निर्धारित समय शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्र के सीमा में आ गए हैं, उन्हें वोट डालने दिया जाएगा। वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में 60.06 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

सिंह ने बताया कि 70 सीटों के लिए हुए चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें 593 पुरुष और 79 महिलाएं थीं। कुल मतदाता 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए 98 हजार से अधिक कर्मी तैनात किए गए थे।

उन्होंने बताया कि मतदान ड्यूटी के दौरान 2 कर्मचारियों का निधन हो गया। इनमें बाबरपुर में तैनात एक मतदान अधिकारी ऊधम सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एक अन्य कर्मी उत्तरप्रदेश होमगार्ड का जवान ज्ञानसिंह था जिसकी कल तबीयत खराब हुई थी और उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उसकी मृत्यु हो गई।

सिंह ने बताया कि शतायु मतदाताओं में से 60 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा दी गई थी।

उन्होंने कहा कि 488 दिव्यांग मतदाताओं ने मतपत्र लिए थे जिनमें से 429 ने मतदान किया। इसी प्रकार 80 वर्ष से अधिक उम्र के 2429 मतदाताओं ने डाक मतपत्र लिए थे जिसमें से 2057 ने इसका इस्तेमाल किया।

इस बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रौद्योगिकी पर आधारित था और फर्जी मतदान पर काबू किया गया। चुनाव के दौरान करीब 57 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी, शराब आदि पकड़ी गई। इसमें 12 करोड़ 33 लाख रुपए की नकदी, 2 करोड़ 43 लाख रुपए की शराब पकड़ी गई। 42 करोड़ 32 लाख रुपए की अन्य अवैध सामग्री पकड़ी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में सबसे बड़ी चुनौती, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

अगला लेख