दिल्ली में कांग्रेस के 7 और उम्मीदवार घोषित, केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को टिकट

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (09:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

कांग्रेस 70 सदस्‍यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने 4 सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं। केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वे युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं। डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट मिला है।

कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पडग़ंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्‍यीय विधानसभा में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख