मणिशंकर अय्यर ने मंत्रियों को कहा 'डरपोक', कहा- 5 कश्मीर जा रहे हैं बाकी 31 जम्मू जाएंगे

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (09:38 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने केरल की एक जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के कश्मीर में 36 मंत्रियों को भेजे जाने के फैसले की आलोचना की और उन्हें डरपोक बताया।
 
अय्यर ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग धोखेबाज हैं। ये लोग जनता के प्रतिनिधि नहीं हैं। अगर होते तो कई साल पहले से चुने गए होते। उन्होंने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार घाटी में अपने 36 मंत्री भेज रही है। वे लोग इतने डरपोक हैं कि उनमें से 31 केवल जम्मू जा रहे हैं और सिर्फ 5 कश्मीर जाएंगे।
 
 
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर रियासत को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया, और घाटी के लोगों पर अत्याचार किया गया। चार हजार नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया।
 
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में केंद्र के संपर्क कार्यक्रम के तहत 36 केंद्रीय मंत्री प्रदेश का दौरा करेंगे। इनमें से केवल 5 मंत्री 4 दिनों में कश्मीर का दौरा करेंगे। बाकी, जम्मू इलाके की यात्रा करेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

Chhattisgarh: भाजपा कार्यकर्ता की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस नेता की मौत, ह‍त्या का जताया संदेह

पृथ्वी दिवस 2025: कैसे सुधारा जा सकता है धरती के पर्यावरण को?

उद्धव ठाकरे ने चेताया, महाराष्ट्र में हिन्दी को नहीं बनाने देंगे अनिवार्य

टैरिफ में राहत से झूमे भारतीय शेयर बाजार, कैसा रहेगा अप्रैल का आखिरी हफ्ता?

अगला लेख